काँगडा
Kangra: आखिरकार पूरी होने जा रही है शिखर पहाड़ी का ऐतिहासिक श्री आदि हिमानी चामुंडा मंदिर
HIM Live Tv - 0
शिखर पहाड़ी पर स्थित श्री आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के नए भवन के निर्माण कार्य में अब तेजी आई है। सरकार से अतिरिक्त फाइनैंशियल अप्रूवल मिलने के बाद अब मंदिर का आंतरिक फिनिशिंग, दरवाजे-खिड़कियां और 7 फुट ऊंचा पीतल कलश लगाकर काम को पूरा किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और निर्माण कार्य को देखते हुए मंदिर अधिकारी और ठेकेदार अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं।
Kangra: ज्वालामुखी में भक्त ने मां के चरणों में अर्पित किया 1 किलो सोने की आरती, मंदिर में बन गया अनोखा नजारा
HIM Live Tv - 0
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चंडीगढ़ से आए एक भक्त ने मां ज्वालामुखी के चरणों में लगभग एक किलो सोने की आरती अर्पित की। भक्त ने बताया कि माता के आशीर्वाद से उनका कारोबार तरक्की कर रहा है, इसलिए अपनी कमाई का यह हिस्सा माता को समर्पित किया। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालु और उनके परिवार को चुनरी, तस्वीर और प्रसाद देकर सम्मानित किया।
Kangra: डा. आशा लकड़ा ने जनजातीय कल्याण योजनाओं के सही क्रियान्वयन का दिया निर्देश, अधिकारियों को किया सतर्क
HIM Live Tv - 0
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डा. आशा लकड़ा ने धर्मशाला में अधिकारियों से कहा कि जनजातीय कल्याण योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कौशल विकास और पशुपालन सहित सभी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
Kangra: शाहपुर–बोह सड़क बनेगी धारकण्डी क्षेत्र की विकास की नई राह, निरीक्षण के दौरान विधायक पठानिया ने जताया संतोष
HIM Live Tv - 0
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए कहा कि यह सड़क धारकण्डी क्षेत्र की सात पंचायतों के लिए वरदान साबित होगी और क्षेत्र में पर्यटन और आवागमन को नई दिशा मिलेगी।
Kangra: शाहपुर में होगा 7वें S.R.S मेमोरियल 7A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट, जीतें कैश और ट्रॉफी दोनों!
HIM Live Tv - 0
14 से 16 नवंबर तक शाहपुर के Govt. Degree College ग्राउंड में आयोजित होगा 7वें S.R.S मेमोरियल 7A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट। कैश प्राइज और ट्रॉफी के साथ मिलेगा बेस्ट प्लेयर और बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड।
Kangra: हिमाचल वॉलीबॉल फेडरेशन बद्दी में करवाएगा प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता — ट्रायल और चयन प्रक्रिया को लेकर जिला कांगड़ा संघ के पदाधिकारियों ने...
HIM Live Tv - 0
धर्मशाला में जिला कांगड़ा वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बद्दी में होने वाली हिमाचल प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की ट्रायल और चयन प्रक्रिया की जानकारी साझा की। खिलाड़ियों को पारदर्शी चयन के माध्यम से राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
Popular
Subscribe
--Advertisement--

