मंडी

मंडी की सियासत में फिर बढ़ी गर्मी, जयराम ठाकुर की अनिल शर्मा को नसीहत; आश्रय की कंगना पर पोस्ट से छिड़ी नई बहस

मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा की सांसदों पर टिप्पणी के बाद सियासत फिर गरमा गई है। जयराम ठाकुर की नसीहत और आश्रय शर्मा की कंगना रनौत पर सोशल मीडिया पोस्ट ने विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

कंगना के बयान पर आश्रय शर्मा का पलटवार, बोले- हिमाचल देश पर बोझ नहीं, भारत के मुकुट का चमकता सितारा; गिनाए प्रदेश के योगदान

कंगना रणौत के हिमाचल को लेकर दिए बयान पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया है। उन्होंने हिमाचल को भारत के मुकुट का चमकता सितारा बताते हुए प्रदेश के योगदान को गिनाया।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Himachal: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म के आरोपों से मचा था हड़कंप, मंडी पुलिस ने नामजद आरोपी को कांगड़ा से किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के मामले में मंडी पुलिस ने नामजद आरोपी को कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया।

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिमाचल के युवाओं के लिए 1600 नौकरी का मौका, बारबेक्यू-नेशन में सीधी भर्ती; 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल के युवाओं के लिए बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में करीब 1600 पदों पर सीधी भर्ती का मौका है। 10वीं पास 18 से 30 वर्ष के पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को 11,000 से 14,000 रुपये वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी, भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी।

Popular

Subscribe

--Advertisement--