Kangra: शाहपुर में पूर्व सैनिकों ने उठाए पेंशन, बैंकिंग और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे, कर्नल जय सिंह बोले- संगठित होकर उठाएं अपनी समस्याएं

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर में पूर्व सैनिक लीग के वार्षिक समारोह के दौरान पेंशन, बैंकिंग सुविधाओं और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। लीग के अध्यक्ष कर्नल जय सिंह बीएसएम ने पूर्व सैनिकों से एकजुट होकर अपनी समस्याएं उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्व सैनिक संगठित होकर अपनी मांगें नहीं रखेंगे, तब तक उनका प्रभावी समाधान मुश्किल होगा।

Advertisement

शाहपुर। पूर्व सैनिक लीग यूनिट शाहपुर का वार्षिक समारोह रविवार को शाहपुर स्थित शिवा मैरिज पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लीग के अध्यक्ष कर्नल जय सिंह बीएसएम ने किया। समारोह की शुरुआत शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यक्रम में कर्नल वाईएस राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कर्नल आरपी गुलेरिया और जेडब्ल्यूओ किशोर चंद (एडवोकेट) तथा कर्नल दीपक कुमार सिंह, एसओ वेटरन नाइन कोर, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लीग की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सचिव रत्न चंद ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान वीर नारियों और मेहमानों को सम्मानित भी किया गया।

समारोह में सूबेदार मेजर प्रीतम चंद ने पूर्व सैनिकों को पेंशन से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी दी। एनएचएस अस्पताल के डॉक्टर क्षितिज ने गठिया रोग और रोबोटिक सर्जरी के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बैंकिंग सुविधाओं तथा साइबर अपराध से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी साझा की।

लीग के अध्यक्ष कर्नल जय सिंह बीएसएम ने अपने संबोधन में संगठन की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों से पूर्व सैनिक लीग की सदस्यता लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर आवाज उठानी चाहिए। कर्नल आरपी गुलेरिया ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं तथा अधिकारों के बारे में जानकारी दी। वहीं, कर्नल वाईएस राणा ने लीग की स्थापना से लेकर अब तक संगठन की ओर से किए गए संघर्षों और प्रयासों को रेखांकित किया। इस अवसर पर वीर सैनिक की पुत्री स्नेहा देवी ने भी अपने विचार रखे।

समारोह में कर्नल संतूर राणा, मेजर कुलदीप बलौरिया, मेजर पीसी डोगरा, सचिव रत्न चंद, सह सचिव बलदेव सिंह, प्रेस सचिव सुरेंद्र पटियाल, कैप्टन जन्मेज सिंह, कैप्टन गोविंद सिंह, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन भगवान, कैप्टन विजय, कैप्टन महेंद्र सिंह, कैप्टन जयकृष्ण शर्मा, कैप्टन राकेश, कैप्टन मदन लाल, कैप्टन संसार सिंह, मेजर प्रीतम, राजेंद्र गोस्वामी, सूबेदार मेजर कर्म सिंह, कश्मीर सिंह, सूबेदार कमलजीत, सूबेदार रमेश और लेफ्टिनेंट ओम प्रकाश सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। समारोह के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक कांगड़ी धाम का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा दावा, रोबोटिक सर्जरी 30 हजार से 80 हजार रुपये में; स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च हुए...

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। केवल सिंह पठानिया ने बताया कि सरकारी संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी करीब 30 हजार से 80 हजार रुपये में उपलब्ध है, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी लागत 6 से 7 लाख रुपये तक बताई गई है।

हल्दी की खेती से किसानों की बढ़ेगी कमाई! हिमाचल में 150 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य से बढ़ा रुझान

कांगड़ा के बैजनाथ के सुनपुर गांव में किसान पारंपरिक फसलों के साथ हल्दी की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। हिमाचल सरकार की ओर से प्राकृतिक रूप से उत्पादित कच्ची हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपये प्रति किलो किए जाने से किसानों को बेहतर आमदनी की उम्मीद है।

Kangra: मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद, नड्डी से भागसू नाग और दलाई लामा मंदिर तक इन इलाकों में पड़ेगा असर

मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नड्डी, भागसू नाग, धर्मकोट, मैक्लोडगंज बाजार और दलाई लामा मंदिर सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

Kangra: धर्मशाला में 27 अक्तूबर को बिजली बंद, मंडल से बगली तक इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के विद्युत उपमंडल-2 के तहत 27 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते मंडल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।