Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार ने उच्च शिक्षा व करियर मार्गदर्शन पर आयोजित किया विशेष व्याख्यान

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह के नेतृत्व में प्रोफेसर मनोज कुमार और प्रोफेसर भूपिंदर सिंह ने 21 फरवरी 2025को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरिणी और 22 फरवरी 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन पर व्याख्यान आयोजित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बारहवीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों से अवगत कराना था। दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने महाविद्यालय की टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह ने उच्च शिक्षा के महत्व को सरल शब्दों में समझाते हुए विद्यार्थियों को राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रोफेसर मनोज कुमार और प्रोफेसर भूपिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में चल रही शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा आयोजित निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कक्षाओं के बारे में बताया गया, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी व निजी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।

साथ ही, महाविद्यालय के शिक्षकों व गैर-शिक्षकों द्वारा गठित एक विशेष फंड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की प्रवेश और वार्षिक परीक्षा फीस का वहन करने की पहल से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया गया कि आर्थिक स्थिति उनकी शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी।

सत्र में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की भी जानकारी दी गई, ताकि विद्यार्थी इनका लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। विद्यार्थियों ने व्याख्यान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने करियर से जुड़े सवाल पूछकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।