Himachal: हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 323 ग्राम चिट्टे के साथ उत्तराखंड के दो तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 323 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ उत्तराखंड के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के मेहरूवाला क्षेत्र में की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तराखंड के दो तस्कर डाकपत्थर के रास्ते से होते हुए पांवटा साहिब में चिट्टे की सप्लाई करने आ रहे हैं। इस पर एसआईयू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भंगनी-डाकपत्थर सड़क पर मेहरूवाला के पास नाका लगाया। पुलिस टीम ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी और जल्द ही उनकी मेहनत रंग लाई।

नाके के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 323 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शोएब खान पुत्र सलीम खान और शकीब शाह पुत्र सोनू शाह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी उत्तराखंड के देहरादून जिले के जीवनगढ़, तहसील विकास नगर के रहने वाले हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी नशे की बड़ी खेप हिमाचल प्रदेश में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस को संदेह है कि इनके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ हो सकता है। इसके अलावा, जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इनका हिमाचल के स्थानीय नशा तस्करों से कोई संबंध है।

एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।