पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ गगरेट में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूंका

Date:

--Advertisement--

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के विरोध में गगरेट भाजपा मंडल ने वीरवार को रोष मार्च निकाला। इस अवसर पर भारत माता की जय, आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान होश में आओ जैसे नारे लगाए गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्त्ताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर आतंकवाद का पुतला दहन किया। प्रदर्शन की अगुवाई युवा भाजपा नेता चैतन्य शर्मा ने की। उन्होंने इस जघन्य हमले को भारत की आत्मा पर चोट बताते हुए कहा कि अब देश चुप नहीं बैठेगा। यह हमला हर भारतीय के सीने में जलता हुआ जख्म है और इसका करारा जवाब जरूरी है। प्रदर्शन के अंत में तीन मिनट का मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर गगरेट मंडलाध्यक्ष नितिन नम्बरदार, महामंत्री अतुल शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया, पूर्व मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, पवन नंबरदार, मीडिया प्रभारी प्रिंस मौला, पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश हीर, विकास डढवाल, उपप्रधान अम्बोटा जॉनी ठाकुर, विकास कालिया, कमलजीत, ट्रक यूनियन गगरेट के प्रधान सतीश गोगी, तरसेम लाल शर्मा, अक्षय अंशु पुरी, पूर्व बीडीसी सुमन कुमार व रोहित शांडिल आदि उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।