Bilaspur: सब्जी विक्रेता पर बामटा चौक में तलवार और रॉड से हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर शहर से सटे बामटा चौक में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो युवकों ने एक सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल विक्रेता की पहचान आशीष कुमार (28 वर्ष), पुत्र मुनीष कुमार, निवासी गांव बामटा, तहसील सदर के रूप में हुई है। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह सब्जी बेचने के बाद एक निजी बस से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बामटा चौक पर बस से उतरा, वहां दो युवक पहले से घात लगाए बैठे थे।

शिकायत के अनुसार, जैसे ही आशीष चौक पर उतरा, आरोपियों ने अचानक उस पर तलवार और रॉड से हमला कर दिया। हमला करने के बाद दोनों आरोपी अपने चेहरों को कपड़े से ढककर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में आशीष को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित आशीष कुमार की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे की वजह क्या थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।