Chamba: चम्बा के थती धार में मिले रहस्यमयी ठोस टुकड़े, मवेशी चरा रहे ग्रामीणों की सूचना पर जांच में जुटी पुलिस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के उपमंडल सलूणी की डांड पंचायत के थती धार क्षेत्र में ग्रामीणों को मवेशी चराते समय कुछ संदिग्ध ठोस वस्तुएं मिली हैं। यह वस्तुएं ज़मीन पर बिखरी हुई थीं और उनके पास एक गड्ढा भी देखा गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना तुरंत किहार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्गम रास्ते से कई किलोमीटर पैदल चलकर टीम थती धार पहुंची और वहां का जायजा लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जमीन में बने गड्ढे और वहां फैले ठोस पदार्थ के टुकड़ों का निरीक्षण किया। इन टुकड़ों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच के लिए इन्हें भारतीय सेना को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 और 7 मई की रात को उन्हें गांव से काफी ऊपर की ओर जोरदार धमाके की आवाज़ सुनाई दी थी, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह धमाका जम्मू की तरफ हुआ होगा, इसलिए इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

हालांकि, जब कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को लेकर थती धार की ओर गए तो उन्हें यह ठोस वस्तुएं दिखाई दीं। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पंचायत के अन्य लोगों को दी और इसके बाद डांड गांव के एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी को सूचित किया। पुलिस द्वारा बरामद किए गए टुकड़ों की जांच के बाद यह पता लगाया जाएगा कि ये टुकड़े किसी मिसाइल, ड्रोन या किसी अन्य प्रकार की तकनीकी वस्तु के हैं या नहीं।

थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह वस्तुएं हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान आसमान से गिरी हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन में उत्सुकता के साथ-साथ चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि और कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की सड़कों पर दौड़ेंगी 297 इलेक्ट्रिक बसें! HRTC ने बढ़ाया ई-बसों का बेड़ा, चंडीगढ़ रूट पर भी बड़ा अपडेट

एचआरटीसी के बेड़े में जल्द ही 297 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो जाएंगी। 252 ई-बसें पहुंच चुकी हैं, जबकि 45 और बसें एक सप्ताह में शामिल होने की उम्मीद है। नई बसों को चंडीगढ़, लुधियाना समेत लंबे रूटों पर ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है।

हिमाचल में परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा बदलाव, स्कूलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; जानें सितंबर की आखिरी तारीख

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 की नियमित परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रतिधारण और नवीनीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। स्कूल 1 से 30 सितंबर तक सामान्य शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे, जबकि इसके बाद विलंब शुल्क लागू होगा।

मंडी में देर रात भीषण हादसा: तीन ट्रकों से टकराई तेज रफ्तार कार, 26 वर्षीय युवक की मौत; चार गंभीर घायल

मंडी के अलसू फोरलेन चौक के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार तीन ट्रकों से टकरा गई। हादसे में हरियाणा निवासी 26 वर्षीय आकाश की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Kangra: शाहपुर में HRTC बस की चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा, दो युवकों से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद

शाहपुर के चंबी पुराने पुल के पास कांगड़ा पुलिस CIA टीम ने HRTC बस की जांच के दौरान अमृतसर निवासी दो युवकों से 20.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।