Kangra: बाथू में पकड़ी 30 पेटी अवैध बीयर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

बाथू में अवैध बीयर की 30 पेटियां बरामद, पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की

टाहलीवाल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बाथू-सिंगा मार्ग पर एक गाड़ी से अवैध बीयर की 30 पेटियां बरामद की हैं। गश्त के दौरान पुलिस ने इस गाड़ी को रोका और जांच में पाया कि वाहन में कुल 360 बीयर की बोतलें बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाई जा रही थीं। यह पूरी कार्यवाही एसएचओ रिंकु सूर्यवंशी के नेतृत्व में की गई, जिसमें एसआई अशोक कुमार, हैड कांस्टेबल दविंदर प्रकाश, सुखविंदर सिंह, आरक्षी अमनदीप और जसवंत सिंह शामिल थे।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस ने इस मामले में जसप्रीत सिंह, निवासी रायपुर सहोड़ा, को आरोपी के रूप में पहचान कर हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बीयर एक शराब ठेके से दूसरे ठेके तक शिफ्ट की जा रही थी, लेकिन वाहन चालक वैध दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा। पुलिस ने हिमाचल नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू में सरकारी नौकरी का मौका, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 पदों पर भर्ती; 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

कुल्लू के आनी में जल शक्ति विभाग ने पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 अनारक्षित पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पैरा कुक को 9,000 और पैरा हेल्पर को 5,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा आरोपी का हाईवोल्टेज फरार होने का प्रयास, दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; डेढ़ घंटे बाद बस अड्डे के पास पकड़ा...

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा मामले के एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे के सर्च अभियान और ड्रोन की मदद के बाद आरोपी को बस अड्डे के पास से पकड़ लिया गया।

सिरमौर में बड़ा हादसा, 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा; NH-707 पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद

सिरमौर के एनएच-707 पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर हेवना के समीप 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। पेट्रोल रिसने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि छोटी गाड़ियों को नियंत्रित तरीके से निकाला गया।