शाहपुर, 7 नवंबर 2026। भलेड़ पंचायत के दरल्ला सहित अन्य गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस कार्यालय रैत पहुंचकर उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का सड़क का सर्वे करवाने के लिए आभार जताया। ग्रामीणों ने विधायक से आग्रह किया कि सड़क निर्माण से जुड़ी आगामी प्रक्रिया जल्द पूरी करवाई जाए, ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके और क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र में पिछले चार वर्षों के दौरान विकास कार्यों की मजबूत नींव रखी गई है। सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में धरातल पर दिखाई देंगे।
पठानिया ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए रिड़कमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बनाया गया है। यह धारकंडी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए विकास कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकें।

विधायक ने कहा कि बोह युवा घाटी समारोह को जिला स्तरीय दर्जा दिलवाकर धारकंडी क्षेत्र को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया गया है। ऐसे आयोजन क्षेत्र की संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पठानिया ने कहा कि उनका लक्ष्य शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। धारकंडी क्षेत्र में विकास के लिए शुरू किए गए प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


