Shimla: शिक्षा मंत्री ने जुब्बल को दी 4 करोड़ की सौगातें, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Date:

--Advertisement--

शिमला, 10 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र का दौरा किया और लगभग 4 करोड़ की लागत से तीन अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें सरस्वती नगर उपमंडल के लिए 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित खाटल सौरावीं सिंचाई योजना और 65 लाख की चामशु मसीना सिंचाई योजना शामिल हैं। इनसे रावीं और थाना पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो कृषि और बागवानी में योगदान देंगी।

इसके बाद, शिक्षा मंत्री ने शुराचली की दूरदराज की पंचायत रोहटान में 2 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस योजना का लाभ झगटान, मांदल, भोलाड़, थाना और रावीं पंचायतों के निवासियों को मिलेगा, जिससे गर्मियों में पेयजल की कमी से छुटकारा मिलेगा।

Advertisement – HIM Live Tv

शिक्षा मंत्री ने बताया कि एक और महत्वाकांक्षी योजना के तहत पब्बर नदी से 38 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना जुब्बल-कोटखाई की 28 पंचायतों को पेयजल सुनिश्चित करेगी। इस परियोजना को मई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

रोहित ठाकुर ने शुराचली में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने युवा पीढ़ी को खेलों में रुचि लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। खेलों के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ये चरित्र निर्माण में सहायक होते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देते हैं।

देशमौलिया देवता मंदिर और अन्य परियोजनाओं के लिए अनुदान

शिक्षा मंत्री ने 25 लाख रुपये देशमौलिया देवता मंदिर और 5 लाख रुपये कम्युनिटी सेंटर को दिए। उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को 50,000 रुपये का अनुदान भी प्रदान किया। इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में हजारों पदों की नियुक्तियों और सड़क विकास परियोजनाओं के कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

शिक्षा मंत्री का आगामी दौरा

11 नवंबर को, शिक्षा मंत्री जुब्बल-कोटखाई के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।