Kangra: शाहपुर की बसनूर पंचायत का बड़ा फैसला! अब किन्नरों को ₹2100 से अधिक बधाई राशि देने की नहीं होगी मांग

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत बसनूर में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पंचायत क्षेत्र में किन्नरों द्वारा विभिन्न पारिवारिक और सामाजिक समारोहों में ली जाने वाली बधाई राशि को लेकर लंबे समय से उठ रहे मुद्दे पर चर्चा के बाद ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से राशि का मानक तय कर दिया। बैठक पंचायत प्रधान केवल कृष्ण की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पंचायत क्षेत्र के 122 सदस्यों ने भाग लिया।

Advertisement

बैठक के दौरान इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में किन्नरों को स्वेच्छा से अधिकतम ₹2100 तक की बधाई राशि दी जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि किसी भी व्यक्ति से जबरदस्ती बधाई राशि की मांग नहीं की जाएगी और न ही गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार या किसी प्रकार का दबाव बनाया जाएगा। ग्राम सभा ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

Advertisement

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना, अनावश्यक विवादों से बचना और सभी पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तथा सम्मानजनक वातावरण में संपन्न कराना है। उनका कहना था कि यह फैसला सभी पक्षों के सम्मान और आपसी सहयोग की भावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Advertisement

बैठक में पंचायत प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविन्द्र तथा वार्ड सदस्य संजय, प्रीतम, बंदना, सविता, कवीन्द्र भारद्वाज, अनीता और सरला सहित ग्राम सभा के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन रिलीज, “यात्रा मणिमहेश कैलाश” में दिखी हिमाचल की आस्था और शिव भक्ति की...

शाहपुर निवासी युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन “यात्रा मणिमहेश कैलाश” नवनिशा रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज हुआ। भजन में मणिमहेश यात्रा, शिव भक्ति और हिमाचल की धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

Kangra: 12 सितंबर को यहां 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; जानें किन इलाकों में...

धर्मशाला के मंदल और आसपास के क्षेत्रों में 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरानी विद्युत लाइनों को नई लाइनों में बदलने और रख-रखाव के चलते यह कटौती की जाएगी।

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।