Hamirpur: खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसा: पति-पत्नी की मौत, 2 की हालत गंभीर

Date:

--Advertisement--

उपमंडल बड़सर के तहत गारली क्षेत्र के धबड़ियाणा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धबड़ियाणा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सीधे खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, सभी कार सवार गारली के पास वाहिना में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान रमेश चंद्र और उनकी पत्नी संतोष कुमारी के रूप में हुई है। वहीं पृथ्वी चंद और उनकी पत्नी सरोज कुमारी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और एक घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। बताया जा रहा है कि हाल ही में आए तेज तूफान के कारण सड़क पर चीड़ की पत्तियां बिछी हुई थीं, जिससे सड़कें बेहद फिसलन भरी हो गई थीं। यही कारण हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।