Andhra Pradesh: पटाखों से भरी स्कूटी में हुआ भीषण धमाका, सवार की मौत; घटना का वीडियो वायरल

Date:

--Advertisement--

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के एलुरु में दिवाली के पटाखों से भरी स्कूटी में हुआ भीषण धमाका, जिसमें सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब दो व्यक्ति दिवाली मनाने के लिए पटाखों से भरे बैग को स्कूटी पर लेकर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, स्कूटी के पीछे रखे बैग में “प्याज बम” और अन्य पटाखे थे। यात्रा के दौरान बैग सड़क पर गिर गया, जिसके बाद उसमें अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।

धमाका इतना भयंकर था कि स्कूटी सवार के शरीर के अंग बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति और सड़क किनारे खड़े दो लोग भी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सीसीटीवी फुटेज में यह भयावह दृश्य कैद हुआ है, जिसमें धमाके के बाद लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं और धूल का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान पटाखों के परिवहन में सावधानी बरतना आवश्यक है। सुरक्षा निर्देशों के पालन और सही तरीके से पटाखों को ले जाने की अपील भी की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाहाकार, कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय भारतीय दल लापता; कई राज्यों ने जारी की हेल्पलाइन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत के कई राज्यों के नागरिक प्रभावित हुए हैं। कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय दल रसुवागढ़ी में बाढ़ के बाद संपर्क से बाहर है, जबकि केरल के 37 पर्यटक सुरक्षित लेकिन नेपाल में फंसे हैं। कई राज्यों और भारतीय दूतावास ने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 157 मौतें और 750 से ज्यादा लापता; 133 भारतीय भी शामिल

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ से 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई पुल, सड़कें और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि भारत और नेपाल समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।