Kangra: 29 वर्षों की शानदार सेवा के बाद संयुक्त निदेशक अजय पराशर हुए सेवानिवृत्त, धर्मशाला में भावभीनी विदाई

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक अजय पराशर 29 वर्षों की सराहनीय और गौरवशाली सेवा के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय, धर्मशाला में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. माधवी पराशर और सुपुत्र अर्मितेश पराशर भी मौजूद रहे। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए स्वस्थ, सुखद और सफल सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

अजय पराशर ने वर्ष 1997 में सूचना अधिकारी के रूप में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी। लगभग 29 वर्षों के अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिलों में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। अपने कार्यकाल में उन्होंने सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

वर्ष 2013 में अजय पराशर को उप-निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया। इसके बाद वर्ष 2022 से 2025 तक उन्होंने भारत सरकार के नॉर्थ ईस्ट काउंसिल सचिवालय में निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इस कार्यकाल के बाद वे हिमाचल प्रदेश में संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क के पद पर कार्यरत रहे और विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

Advertisement

सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह के दौरान सभी ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बारिश के बीच बच्चों संग थिरके आरएस बाली, जोनल अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन; स्कूलों को ₹2.5 करोड़, धलूं को ₹5 लाख...

नगरोटा के धलूं स्कूल में जोनल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बारिश के बीच शानदार समापन हुआ। आरएस बाली ने बच्चों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया और स्कूलों के लिए ₹2.5 करोड़, धलूं स्कूल के लिए ₹5 लाख, कबड्डी मैट व दो सोलर लाइटों की घोषणा की।

Kangra: दौलतपुर ITI में नौकरी का बड़ा मौका, अशोक लीलैंड के इंटरव्यू में पहले दिन 1,000 युवाओं ने कराया पंजीकरण; 800 के इंटरव्यू पूरे

राजकीय आईटीआई दौलतपुर में अशोक लीलैंड यूएई एलएलसी के दो दिवसीय इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन करीब 1,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 800 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पूरे हो गए।

Kangra: हिंदी दिवस पर रिड़कमार कॉलेज में दिखा छात्रों का हुनर, भाषण से कविता और पोस्टर से क्विज तक खूब चला मुकाबला

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में हिंदी दिवस के अवसर पर भाषण, कविता-पाठ, पोस्टर-निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Kangra: हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं की आस्था की घंटियां ले उड़े चोर; पहले भी हो चुकी है...

हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में घंटियां चोरी होने से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में रोष है। मंदिर कमेटी के अनुसार, कुछ वर्ष पहले भी यहां से नकदी चोरी हुई थी। आसपास के अन्य मंदिरों से भी घंटियां चोरी होने की सूचना है।