शिमला में गोपी जैक्स पर FIR दर्ज, महिला कांस्टेबल की शिकायत से मचा बवाल; जानिए पूरा मामला

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर गोपी जैक्स के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला पुलिस शिमला ने महिला पुलिस थाना, बीसीएस में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच की जाएगी तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक प्रेस वार्ता के दौरान गोपी जैक्स ने उनके संबंध में सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनकी शारीरिक बनावट को लेकर भी टिप्पणी की गई, जिससे उनकी गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि उक्त प्रेस वार्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिसके कारण उन्हें मानसिक पीड़ा, सार्वजनिक अपमान और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान झेलना पड़ा। शिकायत में एक पुलिस अधिकारी का नाम भी शामिल होने की बात कही गई है।

Advertisement

इसी मामले में ‘बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ से जुड़ी दो महिला कलाकारों और महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर व कृतिका ने भी कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न, मानहानि, अवैध निगरानी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए महिला थाना शिमला में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

रिपन अस्पताल में उपचार के दौरान दीपिका ठाकुर ने आरोप लगाया कि हालिया प्रेस वार्ता के बाद वह गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उनका कहना है कि इस घटनाक्रम का उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है और उन्हें आत्महत्या जैसे विचार भी आ रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। शिकायत में दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मानसिक उत्पीड़न किया गया, उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ और उनकी अवैध निगरानी की गई।

Advertisement

जिला पुलिस शिमला ने स्पष्ट किया है कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बारिश के बीच बच्चों संग थिरके आरएस बाली, जोनल अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन; स्कूलों को ₹2.5 करोड़, धलूं को ₹5 लाख...

नगरोटा के धलूं स्कूल में जोनल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बारिश के बीच शानदार समापन हुआ। आरएस बाली ने बच्चों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया और स्कूलों के लिए ₹2.5 करोड़, धलूं स्कूल के लिए ₹5 लाख, कबड्डी मैट व दो सोलर लाइटों की घोषणा की।

Kangra: दौलतपुर ITI में नौकरी का बड़ा मौका, अशोक लीलैंड के इंटरव्यू में पहले दिन 1,000 युवाओं ने कराया पंजीकरण; 800 के इंटरव्यू पूरे

राजकीय आईटीआई दौलतपुर में अशोक लीलैंड यूएई एलएलसी के दो दिवसीय इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन करीब 1,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 800 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पूरे हो गए।

Kangra: हिंदी दिवस पर रिड़कमार कॉलेज में दिखा छात्रों का हुनर, भाषण से कविता और पोस्टर से क्विज तक खूब चला मुकाबला

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में हिंदी दिवस के अवसर पर भाषण, कविता-पाठ, पोस्टर-निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Kangra: हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं की आस्था की घंटियां ले उड़े चोर; पहले भी हो चुकी है...

हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में घंटियां चोरी होने से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में रोष है। मंदिर कमेटी के अनुसार, कुछ वर्ष पहले भी यहां से नकदी चोरी हुई थी। आसपास के अन्य मंदिरों से भी घंटियां चोरी होने की सूचना है।