हिमाचल में हवाई सफर पर संकट! नवंबर में शिमला-धर्मशाला की बुकिंग बंद, भुंतर से दिल्ली की उड़ानें भी सीमित; पर्यटकों की बढ़ी चिंता

Date:

--Advertisement--

त्योहारी सीजन और विंटर पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले हिमाचल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित होती दिखाई दे रही है। एलायंस एयर के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर नवंबर के पूरे महीने के लिए दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट पर टिकट उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए आठ नवंबर तक सप्ताह में केवल दो दिन उड़ानों की बुकिंग का विकल्प दिखाई दे रहा है। ऐसे में हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों और हिमाचल आने वाले पर्यटकों की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, एलायंस एयर के प्रतिनिधि के अनुसार विंटर शेड्यूल जारी होने की प्रक्रिया के चलते फिलहाल सेवाओं पर अस्थायी असर पड़ा है।

Advertisement

दिल्ली से शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को नवंबर के पूरे महीने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का विकल्प नहीं मिल रहा है। एलायंस एयर के पोर्टल पर दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट के लिए ‘देयर इज नो एक्टिव शेड्यूल’ का संदेश दिखाई दे रहा है। इस अवधि के लिए टिकट बुक नहीं किए जा सकते। एलायंस एयर के प्रतिनिधि ने बताया कि विंटर शेड्यूल जारी होने के कारण फिलहाल कुछ सेवाओं के संचालन और बुकिंग पर असर पड़ा है। इससे पहले अक्तूबर में भी शिमला एयरपोर्ट पर कई दिनों तक उड़ानें रद्द रहने की स्थिति सामने आई थी।

अक्तूबर 2026 के उपलब्ध आधिकारिक परिचालन आंकड़ों के अनुसार 11, 14, 15 और 17 अक्तूबर को दिल्ली-शिमला-दिल्ली और शिमला-धर्मशाला-शिमला रूट की उड़ानें प्री-कैंसल दर्ज की गईं। 19 और 27 अक्तूबर को पूरे दिन कोई उड़ान संचालित नहीं हुई। धर्मशाला रूट पर 21, 23, 25 और 29 अक्तूबर को भी उड़ानें रद्द होने की जानकारी दर्ज है। कुछ उड़ानों में यात्रियों की संख्या सिर्फ एक, तीन, छह और नौ तक रही, जबकि दिल्ली रूट पर कुछ दिनों में यात्रियों की संख्या 11 से 24 के बीच दर्ज की गई। दूसरी ओर, कुल्लू-मनाली के भुंतर एयरपोर्ट पर भी उपलब्ध उड़ान शेड्यूल सीमित दिखाई दे रहा है।

Advertisement​

ऑनलाइन वेबसाइट पर भुंतर से दिल्ली की उड़ानें फिलहाल केवल 8 नवंबर तक दिखाई दे रही हैं। ऐसे में कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए भी यात्रा की योजना बनाना मुश्किल हो सकता है। शिमला एयरपोर्ट के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के संबंध में एलायंस एयर की ओर से ऑपरेशनल कारण बताए जा रहे हैं। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नरेंद्र कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट पर संचालित और प्रभावित हो रही उड़ानों की जानकारी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नियमित रूप से दी जा रही है।

त्योहारी और विंटर पर्यटन सीजन के दौरान हवाई सेवाओं का नियमित संचालन हिमाचल के पर्यटन कारोबार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पर्यटक अक्सर पहले से टिकट बुक कर अपनी यात्रा की योजना बनाते हैं। ऐसे में बुकिंग पोर्टल पर कई दिनों तक टिकट उपलब्ध नहीं होने और उड़ानों के शेड्यूल को लेकर अनिश्चितता से उनकी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के चेयरमैन देवेंद्र वर्मा ने कहा कि हवाई सेवाओं का शेड्यूल स्पष्ट और नियमित रहना चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जमीन खरीदना हुआ महंगा! महिलाओं को 4% और पुरुषों को 6% स्टांप शुल्क, परिवार में संपत्ति ट्रांसफर करना अब सस्ता

हिमाचल प्रदेश में संपत्ति खरीदने और हस्तांतरित करने पर स्टांप शुल्क की नई दरें अधिसूचित हो गई हैं। महिलाओं के लिए एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर 4% और अन्य व्यक्तियों के लिए 40 लाख रुपये तक की संपत्ति पर 6% शुल्क तय किया गया है। वहीं, परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति हस्तांतरण पर केवल 0.1% शुल्क लगेगा।

25 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हिमाचल को मिला बड़ा खजाना! वाइल्ड फ्लावर हॉल से हर महीने आएंगे 3 करोड़, 35 साल में...

करीब 25 साल की कानूनी लड़ाई के बाद शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल पर हिमाचल सरकार ने दोबारा पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। होटल के संचालन के लिए रिकॉर्ड बोली के तहत सरकार को सालाना सकल राजस्व का 47.1 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। 35 साल में करीब 2,000 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमान है।

खदानों और खतरनाक फैक्ट्रियों में अब इंसानों की जगह लेगा रोबोट! IIT मंडी ने बनाई अनोखी तकनीक, ड्रोन दिखाएगा सुरक्षित रास्ता

आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसमें ड्रोन जमीन पर चलने वाले रोबोटिक डॉग को सुरक्षित रास्ता दिखाएगा। यह रोबोट पत्थर, रेत, सीढ़ियों और चलते इंसान जैसी बाधाओं से बचकर अपना रास्ता बदल सकता है। भविष्य में इसका इस्तेमाल खदानों, बिजलीघरों और खतरनाक औद्योगिक परिसरों में किया जा सकता है।

हिमाचल के राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, अब 160 नहीं… देने होंगे 179 रुपये; आटे का कोटा भी बढ़ा

हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब उपभोक्ताओं को 160 रुपये के बजाय 179 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। वहीं, एपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए आटे का कोटा 13 से बढ़ाकर 14 किलो कर दिया गया है।