Home हिमाचल काँगडा Kangra: शाहपुर कॉलेज के छात्रों को बड़ी सौगात! BBA, BCA और PGDCA...

Kangra: शाहपुर कॉलेज के छात्रों को बड़ी सौगात! BBA, BCA और PGDCA कोर्स शुरू, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

0
8

शाहपुर: राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में बीबीए (BBA), बीसीए (BCA) और पीजीडीसीए (PGDCA) पाठ्यक्रम शुरू होने पर महाविद्यालय परिवार ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत, समस्त प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने इस महत्वपूर्ण पहल को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

Advertisement

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया कॉलेज पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि महाविद्यालय में जल्द ही बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए की कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी। अब उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है, जिससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और आर्थिक संसाधनों की भी बचत होगी तथा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर करियर के नए अवसर मिलेंगे।

Advertisement

प्राचार्य डॉ. विश्वजीत ने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का हृदय से धन्यवाद करता है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से महाविद्यालय की यह लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सकी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!