25 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हिमाचल को मिला बड़ा खजाना! वाइल्ड फ्लावर हॉल से हर महीने आएंगे 3 करोड़, 35 साल में 2000 करोड़ की कमाई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की बेशकीमती पर्यटन संपत्ति वाइल्ड फ्लावर हॉल अब प्रदेश सरकार के लिए कमाई का बड़ा जरिया बनने जा रही है। करीब 25 साल तक कानूनी विवाद में उलझे रहने के बाद होटल पर दोबारा पूर्ण स्वामित्व और नियंत्रण हासिल करने वाली सरकार ने अब इसके संचालन और प्रबंधन के लिए रिकॉर्ड बोली हासिल की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने होटल के लाइसेंस अधिकार देने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक ई-नीलामी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस बोली के तहत होटल के वार्षिक सकल राजस्व का 47.1 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश सरकार को मिलेगा। इसे भारत में अब तक किसी ऐसे लेन-देन में हासिल की गई सबसे अधिक राजस्व हिस्सेदारी वाली बोली बताया गया है। यानी जिस संपत्ति के लिए सरकार ने करीब ढाई दशक तक कानूनी लड़ाई लड़ी, वही अब राज्य के खजाने में हर महीने करोड़ों रुपये पहुंचाएगी।

Advertisement​

हर महीने मिलेंगे करीब तीन करोड़ रुपये

वाइल्ड फ्लावर हॉल की 35 साल की लाइसेंस अवधि के दौरान प्रदेश सरकार को हर महीने करीब तीन करोड़ रुपये राजस्व मिलने का अनुमान है। इस राशि में हर साल तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। पूरी लाइसेंस अवधि में सरकार को करीब 2,000 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। इसके अलावा सरकार को 48 करोड़ रुपये की अग्रिम लाइसेंस फीस भी मिलेगी। होटल की संपत्ति में कम से कम 50 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता भी सुनिश्चित की गई है।

400 करोड़ रुपये की नकद राशि भी मिली

वाइल्ड फ्लावर हॉल को लेकर प्रदेश सरकार और संबंधित पक्षों के बीच करीब 25 वर्षों तक कानूनी विवाद चला। सर्वोच्च न्यायालय में न्यायिक कार्यवाही के बाद होटल की संपत्ति प्रदेश सरकार को वापस मिली। इसके साथ ही सरकार ने होटल की जमीन, भवन, संयुक्त उद्यम कंपनी और उससे जुड़ी परिसंपत्तियों तथा अधिकारों पर पूर्ण स्वामित्व और नियंत्रण हासिल कर लिया। इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप प्रदेश सरकार को करीब 400 करोड़ रुपये की नकद राशि भी प्राप्त हुई है।

होटल की संपत्ति पर सरकार का ही रहेगा मालिकाना हक

Advertisement

सरकार ने स्पष्ट किया है कि होटल के संचालन और प्रबंधन के अधिकार लाइसेंस व्यवस्था के तहत दिए जाएंगे, लेकिन होटल और उससे जुड़ी मूल संपत्तियों का मालिकाना हक प्रदेश सरकार के पास ही रहेगा। प्रतिस्पर्धात्मक और पारदर्शी ई-नीलामी के जरिए होटल की आर्थिक क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने की कोशिश की गई है। इससे प्रदेश को नियमित राजस्व मिलने के साथ विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं और अधोसंरचना को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

हिमाचल के हितों से समझौता नहीं करेगी सरकार: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य और यहां के लोगों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वाइल्ड फ्लावर हॉल को दोबारा प्रदेश सरकार के नियंत्रण में लाना, रिकॉर्ड राजस्व हिस्सेदारी वाली बोली हासिल करना और लंबे समय के लिए वित्तीय लाभ सुनिश्चित करना सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग देने वाले परामर्शदाताओं और कानूनी टीमों के प्रयासों की भी सराहना की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर महत्वपूर्ण परियोजना और सार्वजनिक संपत्ति में हिमाचल के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। करीब 25 साल पुराने कानूनी विवाद का समाधान प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना और जेएसडब्ल्यू से जुड़े मामलों सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में भी प्रदेश के हितों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। भविष्य में भी सरकार पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से काम करते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि प्रदेश के संसाधनों और संपत्तियों का इस्तेमाल जनता के सर्वोत्तम हित में हो।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जमीन खरीदना हुआ महंगा! महिलाओं को 4% और पुरुषों को 6% स्टांप शुल्क, परिवार में संपत्ति ट्रांसफर करना अब सस्ता

हिमाचल प्रदेश में संपत्ति खरीदने और हस्तांतरित करने पर स्टांप शुल्क की नई दरें अधिसूचित हो गई हैं। महिलाओं के लिए एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर 4% और अन्य व्यक्तियों के लिए 40 लाख रुपये तक की संपत्ति पर 6% शुल्क तय किया गया है। वहीं, परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति हस्तांतरण पर केवल 0.1% शुल्क लगेगा।

खदानों और खतरनाक फैक्ट्रियों में अब इंसानों की जगह लेगा रोबोट! IIT मंडी ने बनाई अनोखी तकनीक, ड्रोन दिखाएगा सुरक्षित रास्ता

आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसमें ड्रोन जमीन पर चलने वाले रोबोटिक डॉग को सुरक्षित रास्ता दिखाएगा। यह रोबोट पत्थर, रेत, सीढ़ियों और चलते इंसान जैसी बाधाओं से बचकर अपना रास्ता बदल सकता है। भविष्य में इसका इस्तेमाल खदानों, बिजलीघरों और खतरनाक औद्योगिक परिसरों में किया जा सकता है।

हिमाचल में हवाई सफर पर संकट! नवंबर में शिमला-धर्मशाला की बुकिंग बंद, भुंतर से दिल्ली की उड़ानें भी सीमित; पर्यटकों की बढ़ी चिंता

हिमाचल प्रदेश में विंटर पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का शेड्यूल प्रभावित हो गया है। नवंबर में दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट पर ऑनलाइन टिकट उपलब्ध नहीं हैं, जबकि भुंतर से दिल्ली की उड़ानों की बुकिंग फिलहाल 8 नवंबर तक ही दिखाई दे रही है।

हिमाचल के राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, अब 160 नहीं… देने होंगे 179 रुपये; आटे का कोटा भी बढ़ा

हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब उपभोक्ताओं को 160 रुपये के बजाय 179 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। वहीं, एपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए आटे का कोटा 13 से बढ़ाकर 14 किलो कर दिया गया है।