अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 यात्री मौत के मुंह में

Date:

--Advertisement--

12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी, उड़ान भरने के दो मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान ने दोपहर 1:38 बजे टेक-ऑफ किया और ठीक 1:40 बजे एयरपोर्ट की बाहरी दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरे इलाके में घना काला धुआं फैल गया और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। इस हादसे का प्रभाव अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स हॉस्टल तक पहुँचा, जहां 15 डॉक्टर घायल हो गए।

Advertisement – HIM Live Tv

विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे। अब तक 133 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं। अधिकतर शवों की पहचान DNA जांच के माध्यम से ही संभव हो पाएगी।

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद विजय रूपाणी भी सवार थे। हादसे के बाद उनके निधन की खबर तेजी से फैलने लगी, जब राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी साझा की। हालांकि, कुछ ही देर बाद यह पोस्ट हटा ली गई, और प्रशासन की ओर से अब तक उनके निधन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह दुर्घटना बोइंग 787 ड्रीमलाइनर मॉडल के विमान से जुड़ी है, और घटना की जांच DGCA तथा अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है। टक्कर के बाद अग्निशमन विभाग और राहत-बचाव टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे का कारण तकनीकी खराबी था या कोई मानवीय चूक। पूरे देश में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है और कई प्रमुख नेताओं ने इस पर दुख व्यक्त किया है। फिलहाल, सभी की निगाहें प्रशासन और जांच एजेंसियों की आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में जयराम ठाकुर की नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी से मुलाकात, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। गडकरी के साथ हिमाचल की सड़क, राजमार्ग और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि स्मृति ईरानी के साथ संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

3-Day Bank Strike Deferred: रविवार रात IBA से बातचीत के बाद बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, अब सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने IBA के साथ रविवार रात हुई बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी है। पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI स्कीम पर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।