Ahmedabad Plane Crash: हादसे के बाद दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं

Date:

--Advertisement--

गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171, जो एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान थी, टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। इस विमान में कुल 232 यात्री और 10 क्रू सदस्य सवार थे। हादसा होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया।

Advertisement – HIM Live Tv

सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में यह भयावह दृश्य साफ देखा जा सकता है कि विमान अचानक हवा से नीचे गिरता है और जमीन से टकराते ही जबरदस्त विस्फोट होता है। टक्कर के तुरंत बाद विमान से आग की लपटें उठने लगीं और आसमान में धुएं का विशाल गुबार छा गया। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। कई घायल यात्रियों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इन रद्द हुई उड़ानों में AKASA Air की 2 उड़ानें, IndiGo की 3 उड़ानें, जापान एयरलाइंस (JAL) की 1 फ्लाइट और QANTAS की 1 उड़ान शामिल हैं।

एअर इंडिया ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है: “हमारी फ्लाइट AI171 (अहमदाबाद-लंदन) आज 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जानकारी एकत्र की जा रही है और अपडेट हमारी वेबसाइट और X हैंडल पर दिए जाएंगे।”

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को अहमदाबाद भेजने का निर्देश दिया है ताकि वे राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर सकें।

यह हादसा न सिर्फ यात्रियों के परिवारों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक दुखद समाचार बनकर सामने आया है। राहत कार्य तेजी से जारी है, और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में जयराम ठाकुर की नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी से मुलाकात, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। गडकरी के साथ हिमाचल की सड़क, राजमार्ग और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि स्मृति ईरानी के साथ संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

3-Day Bank Strike Deferred: रविवार रात IBA से बातचीत के बाद बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, अब सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने IBA के साथ रविवार रात हुई बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी है। पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI स्कीम पर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।