Himachal: हिमाचल में शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया शुरू, 21 मार्च तक होंगे टेंडर आमंत्रित

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए वित्तीय वर्ष के लिए शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. यूनुस ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी और 21 मार्च तक चलेगी।

Advertisement – HIM Live Tv

सरकार ने जिलेवार नीलामी प्रक्रिया की तिथियां तय की हैं। नूरपुर, किन्नौर, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के लिए 17 मार्च को शाम 6 बजे तक आवेदन किया जा सकता है और 18 मार्च सुबह 11 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। कांगड़ा, ऊना, कुल्लू, लाहौल और पांगी जिलों के लिए 18 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है और 19 मार्च को नीलामी होगी। चंबा, मंडी और सोलन जिलों के लिए 19 मार्च तक आवेदन और 20 मार्च को नीलामी होगी। शिमला, बीबीएन बद्दी और बिलासपुर जिलों के लिए 20 मार्च शाम 6 बजे तक आवेदन किया जा सकता है, जबकि 21 मार्च को सुबह 11:30 बजे से नीलामी शुरू होगी।

सरकार ने इस बार लाइसेंस की टेंडर फीस भी तय की है। 6 करोड़ तक के लाइसेंस के लिए ₹50,000, 6 करोड़ से 8 करोड़ तक के लिए ₹1,00,000 और 8 करोड़ से अधिक के लिए ₹2,00,000 टेंडर फीस होगी। देसी शराब के ठेकों के लिए ₹25,000 फीस निर्धारित की गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शराब ठेकों की नीलामी को मंजूरी दी गई है। इस बार 2,850 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को तय किया गया है, जो पिछले साल के 2,700 करोड़ से अधिक है। सरकार को इस नीलामी से 150 करोड़ रुपये के अतिरिक्त मुनाफे की उम्मीद है।

ठेकेदारों को नीलामी में भाग लेने के लिए अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए एल-2, एल-14 और एल-14ए लाइसेंस और देसी शराब के लिए एल-20 लाइसेंस लेना होगा। टेंडर फीस नॉन-रिफंडेबल होगी और एक ठेकेदार एक ही ठेके के लिए एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकता।

भाजपा सरकार के समय हर साल 10% बढ़ोतरी के साथ ठेकों की नीलामी होती थी, जबकि कांग्रेस सरकार ने नई आबकारी नीति लाकर इसमें कुछ बदलाव किए हैं। वर्तमान सरकार का दावा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और इससे सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा।

Contact For Advertisement – HIM Live Tv

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।