Hamirpur: मुख्यमंत्री ने सुजानपुर सैनिक स्कूल में नए हॉस्टल के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा, डाइट मनी भी बढ़ाई

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा स्थित सैनिक स्कूल को राज्य सरकार से बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज स्कूल का दौरा किया और परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्कूल के नए हॉस्टल के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और स्कूल के बजट में वृद्धि करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों की डाइट मनी को 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किया जाएगा। इसके अलावा, स्थानीय विधायक के माध्यम से स्कूल के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल के ग्राउंड में सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने सुजानपुर सैनिक स्कूल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने रखी थी और कांग्रेस सरकारों का इस संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री के स्वागत में प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी और अन्य अधिकारियों ने उन्हें स्कूल की विभिन्न मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, उपायुक्त अमरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।