Kangra: पालमपुर की होली: लोगों की आस्था से जुड़ा उत्सव – भवानी सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 12 मार्च: राज्य स्तरीय होली महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश राज्य प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक आशीष बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस – कैबिनेट रैंक) गोकुल बुटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक भवानी सिंह पठानिया ने इस अवसर पर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मेला कमेटी ने भव्य और खूबसूरत आयोजन किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पालमपुर की होली लोगों की आस्था से जुड़ा उत्सव है।

कार्यक्रम में नगर पालिका के महापौर गोपाल नाग, उप-महापौर राजकुमार, पार्षद त्रिलोक चंद, अर्चित बुटेल, एसडीएम नेत्रा मेती, सहायक आयुक्त एवं बीडीओ डॉ. अंजली गर्ग, आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, तहसीलदार साजन बग्गा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।