Kangra: जयसिंहपुर में धूमधाम से हुआ जिला स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ, शोभायात्रा और सांस्कृतिक संध्या ने बटोरी वाहवाही

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर, 12 मार्च: आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बुधवार को जयसिंहपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत जयसिंहपुर बस स्टैंड पर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से मेला ग्राउंड तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें मंत्री ने भी भाग लिया।

मंत्री यादविंद्र गोमा ने जयसिंहपुर चौगान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसका अवलोकन किया। उन्होंने जयसिंहपुर के लोगों को जिला स्तरीय होली उत्सव की बधाई दी और कहा कि हिमाचल प्रदेश में होली विशेष उत्साह के साथ मनाई जाती है। यह पर्व शरद ऋतु के समापन और ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। जयसिंहपुर की होली को विशेष दर्जा प्राप्त है और यहां के लोग हर वर्ष इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।

मंत्री ने होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करते हुए मेलों और त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय लोगों के आपसी मेल-जोल को बढ़ाने, सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार भी मेलों और उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध कलाकार पम्मी ठाकुर, पूनम भारद्वाज और अरविंद राजपूत ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर जसवंत डढवाल, महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम संजीव ठाकुर, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज, अधिशाषी अभियंता विजय कुमार वर्मा, विकासखंड अधिकारी लंबागांव सिकंदर कुमार, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग सुरजीत कुमार, जल शक्ति विभाग के अधिकारी संजय ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महोत्सव समिति के सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत ब्लॉक में BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर उठे सवाल, अरविंद सिंह चौधरी ने पूछा- कहीं राजनीतिक दबाव तो नहीं? जानिए...

रैत ब्लॉक में निर्वाचित BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर अरविंद सिंह चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से देरी का कारण स्पष्ट करने और सभी सदस्यों की तत्काल शपथ करवाने की मांग की है।

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।