Home हिमाचल काँगडा Kangra: शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन से शोक...

Kangra: शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन से शोक की लहर, प्रेस क्लब शाहपुर ने दी श्रद्धांजलि; परिवार के प्रति जताई संवेदनाएं

0
4

शाहपुर। शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब शाहपुर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। क्लब के सदस्यों ने राकेश चौहान के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Advertisement​

प्रेस क्लब शाहपुर के अध्यक्ष आशीष पटियाल और महासचिव विचित्र शर्मा सहित क्लब के सदस्यों नीतीश पठानिया, पूजा शर्मा, अमित शर्मा, विजय पठानिया, भूपेंद्र भंडारी, अभिनव राणा, शैलजा और विशाल ने शोक जताया। क्लब के सलाहकार अजय पंकिल और अशोक चम्बियाल ने भी राकेश चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया।

प्रेस क्लब के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!