Kangra: ग्रीन धर्मशाला: “ग्रीन वारियर्स फॉर ग्रीन धर्मशाला” अभियान का शुभारंभ, नगर निगम आयुक्त ने किया पौधारोपण

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 12 मार्च 2025: नगर निगम धर्मशाला आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक ज़फर इकबाल ने आज समृद्धि वाटिका, चरान, धर्मशाला में पौधारोपण कर “ग्रीन वारियर्स फॉर ग्रीन धर्मशाला” अभियान की आधिकारिक शुरुआत की। इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला, धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी एवं विज़न फॉर विक्टरी एसोसिएशन (वीवीए) के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में वीवीए एसोसिएशन द्वारा दान किए गए पौधे लगाए गए।

यह अभियान नगर निगम धर्मशाला द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जिसमें एनजीओ, बैंक, होटल एसोसिएशन, कॉरपोरेट संस्थान और आम नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इच्छुक दानदाता नगर निगम द्वारा सूचित पौधे दान कर सकते हैं या आवश्यकतानुसार आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। योगदानकर्ताओं के नाम “ग्रीन वारियर्स ऑनर बोर्ड” में दर्ज किए जाएंगे, जिसे नगर निगम द्वारा शहर में प्रदर्शित किया जाएगा।

नगर निगम धर्मशाला इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों और पार्कों में पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण करेगा तथा इन पौधों का रखरखाव सुनिश्चित करेगा। नगर निगम आयुक्त ज़फर इकबाल ने धर्मशाला के नागरिकों से अपील की कि वे इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शहर को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में योगदान दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत ब्लॉक में BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर उठे सवाल, अरविंद सिंह चौधरी ने पूछा- कहीं राजनीतिक दबाव तो नहीं? जानिए...

रैत ब्लॉक में निर्वाचित BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर अरविंद सिंह चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से देरी का कारण स्पष्ट करने और सभी सदस्यों की तत्काल शपथ करवाने की मांग की है।

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।