Kangra: सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.64 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 43.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने करोट में 20.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया। इसके अलावा, करोट ग्राम पंचायत में 1.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सलघूण-घट्टा उठाऊ जल आपूर्ति योजना, 86 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के अतिरिक्त भवन और पुस्तकालय, 1.78 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुजानपुर टिहरा में चिकित्सकों के लिए आवास, 1.42 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुजानपुर में पैरा-मेडिकल स्टाफ के लिए सरकारी आवास और 1.25 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंच में विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने 5.45 करोड़ रुपये की लागत से वार्ड नंबर-4 डोली में सुजानपुर बस अड्डा, 8.37 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत भेरडज्ञ में बक्कर खड्ड से थलाम्बर गांव तक संपर्क मार्ग, 24 लाख रुपये की लागत से तहसील सुजानपुर के चबूतरा में विभिन्न गांवों के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना और 2.67 करोड़ रुपये की लागत से नियुड़ से टिक्करी वाया धारली संपर्क मार्ग के शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं सुजानपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की एकजुटता से व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, बंद की गई वन-वे सर्विस लेन फिर से बहाल; विधायक और SDM...

व्यापार मंडल की एकजुटता और विधायक व SDM डॉ. गणेश ठाकुर से बातचीत के बाद वन-वे सर्विस लेन में वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई है। इससे दिवाली और व्यापारिक सीजन के दौरान व्यापारियों और आम जनता को राहत मिली है।

Kangra: शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन से शोक की लहर, प्रेस क्लब शाहपुर ने दी श्रद्धांजलि; परिवार के प्रति जताई...

शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन पर प्रेस क्लब शाहपुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अध्यक्ष आशीष पटियाल, महासचिव विचित्र शर्मा और क्लब के अन्य सदस्यों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।

Kangra: शाहपुर में भाजपा नेता और फुटबॉल संघ अध्यक्ष राकेश चौहान ‘पिंका’ का निधन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई; सुबह...

शाहपुर के भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और जिला कांगड़ा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश चौहान (पिंका) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। नोन 39 मील स्थित श्मशान घाट में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Kangra: शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान का आकस्मिक निधन, खबर मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया पहुंचे अस्पताल; आज के सभी कार्यक्रम किए...

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान के आकस्मिक निधन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख जताया। निधन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर श्रद्धांजलि अर्पित की।