Hamirpur: मुख्यमंत्री ने हमीरपुर कॉलेज में एमबीए, एमसीए और पीजी कोर्स की घोषणा; जल्द जारी होगी शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल महाविद्यालय, हमीरपुर के वार्षिक कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कॉलेज में एमबीए और एमसीए कोर्स शुरू करने के साथ-साथ अगले सत्र से एमए इतिहास और पॉलिटिकल साइंस के पीजी कोर्स शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा, कॉलेज के सिंथेटिक ट्रैक के सुधार और 100 छात्राओं के लिए नए छात्रावास के निर्माण की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर में को-एजुकेशन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, नादौन और भोरंज में अगले साल से डे-बोर्डिंग स्कूल शुरू होंगे और अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी ऐसे स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए स्मार्ट क्लासरूम बनाए जा रहे हैं और शिक्षा विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों की निगरानी सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी है। नशा माफिया पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समाज के वंचित वर्गों के लिए कार्य कर रही है और अनाथ बच्चों के लिए देश का पहला कानून बनाया है, जिसमें उनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

शिक्षा सुधारों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बिना बजट प्रावधान के शिक्षण संस्थान खोले गए, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि अब शिक्षण संस्थानों का युक्तिकरण किया जा रहा है और जल्द ही प्रदेश में प्री-नर्सरी से जमा दो तक के लिए एक ही शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना जारी की जाएगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अस्पतालों में हाई-एंड टेक्नोलॉजी लाई जा रही है। हमीरपुर में कैंसर अस्पताल के लिए 85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से हमीरपुर जिले में लिंगानुपात में भी सुधार देखा गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक सुरेश कुमार, कैप्टन रणजीत सिंह राणा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।