हमीरपुर: श्राद्ध का खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से कुक की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल की कक्कड़ पंचायत में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मंडी जिले से श्राद्ध का खाना बनाने आए एक कुक ज्ञान चंद की प्रेशर कुकर फटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सरकाघाट तहसील के परनोह गांव का निवासी ज्ञान चंद बुधवार सुबह भडथू गांव में दीना नाथ के घर श्राद्ध का खाना बना रहा था। सुबह करीब 9 बजे जब वह दाल को पकाने के बाद कुकर उतार रहा था, तभी अचानक कुकर का ढक्कन फट गया और सीधे उसके चेहरे और छाती पर लगा। उसे तुरंत सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। उसके भाई शेर सिंह ने बताया कि वह कई वर्षों से कुक का काम कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।