Kangra: नारी सप्ताह 2025: डाक विभाग का महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठा प्रयास

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 6 मार्च: भारतीय डाक विभाग 3 मार्च से 8 मार्च तक नारी शक्ति सप्ताह 2025 मना रहा है। अधीक्षक डाकघर धर्मशाला रविंदर कुमार शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान धर्मशाला डाक मंडल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न भूमिकाओं में उनके योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित करना है।

आज बृहस्पतिवार को धर्मशाला मंडल कार्यालय में महिला अभिकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधान डाकघर और उपडाकघरों से महिला अभिकर्ताएं शामिल हुईं। बैठक के दौरान महिला अभिकर्ताओं को डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर रविंदर कुमार शर्मा ने सभी उपस्थित महिला अभिकर्ताओं को सम्मानित किया और पुरस्कार प्रदान किए। बैठक में सहायक अधीक्षक डाकघर कमल शर्मा भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।