Chamba: केंद्र सरकार के नए अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध में चम्बा बार एसोसिएशन का जोरदार प्रदर्शन

Date:

--Advertisement--

चंबा: केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध में जिला बार एसोसिएशन चंबा ने मंगलवार को कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया और सभी अदालती कार्यों का बहिष्कार किया। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विधेयक को वापस लेने की मांग की।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन रावत ने कहा कि इस काले कानून से वकीलों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 1961 के अधिवक्ता कानून में किए जा रहे संशोधन से बार काउंसिल और एसोसिएशनों की स्वायत्तता प्रभावित होगी और वकील स्वतंत्र व निर्भीक होकर कार्य नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, बार काउंसिल में सरकारी नुमाइंदों की प्रस्तावित नियुक्ति से सरकारी दखल बढ़ेगा, जिसे वकील स्वीकार नहीं करेंगे।

बार एसोसिएशन ने सरकार से इस बिल को तुरंत वापस लेने की अपील की है। अध्यक्ष मदन रावत ने कहा कि सरकार इस विधेयक को लाकर अधिवक्ताओं के अधिकारों पर कुठाराघात करने की कोशिश कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस विधेयक को वापस नहीं लिया, तो वकीलों द्वारा उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता यशपाल ठाकुर, कपिल भूषण, नेक सिंह ठाकुर सहित कई वकील उपस्थित रहे। जिला भर के न्यायालयों में इस बिल के विरोध में दो दिन तक हड़ताल रही, जिससे अदालती कार्य ठप रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी में ABVP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस से धक्कामुक्की में 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल; बाद में जलाया CM का पुतला

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। करीब 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल हुए, जबकि बाद में प्रदर्शनकारियों ने सेरी मंच पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।