Himachal: हिमाचल में शोक: बहन की शादी के बाद पैरामिलिट्री जवान का अचानक निधन

Date:

--Advertisement--

नादौन उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सनाही के जवान दुनी चंद का अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। असम राइफल्स में तैनात 29 वर्षीय दुनी चंद अपनी बहन की शादी के लिए छुट्टी पर घर आए थे। फरवरी में शादी संपन्न होने के बाद वह परिवार के साथ समय बिता रहे थे और शनिवार को ड्यूटी ज्वाइन करने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, शादी के बाद वह घर पर ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने जरूरी जांच की। सभी रिपोर्ट सामान्य आने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन उन्हें घर लेकर आए, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनकी अचानक मौत हो गई।

शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए। दुनी चंद वर्ष 2018 में पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती हुए थे। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी और चार महीने पहले ही वह एक बेटी के पिता बने थे। उनकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अभी पढ़ाई कर रही है। जवान की असमयिक मृत्यु से परिवार सदमे में है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।