Una: अम्ब में 73 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का आरोपी फगवाड़ा से गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

अम्ब पुलिस ने 73 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लखविंद्र सिंह उर्फ चिंकी (31) को पुलिस टीम ने बुधवार रात पंजाब के फगवाड़ा के निकटवर्ती गांव विर्क से पकड़ा। यह गिरफ्तारी थाना प्रभारी एसएचओ अनिल उपाध्याय की अगुवाई में की गई।

यह घटना 12 फरवरी की रात अम्ब थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह घर में अकेली रहती थी और रात के समय बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और पारिवारिक झगड़े का बहाना बनाकर घर में घुसा। उसने पानी मांगा, जिसे देने के बाद वृद्धा अपने कमरे में चली गई। तभी आरोपी ने पीछे से कमरे में घुसकर गला पकड़कर मारपीट की और दुष्कर्म किया।

इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की टीमों ने उसकी तलाश में विभिन्न राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। डीएसपी अम्ब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसका 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।