Shimla: शिमला में झगड़े के दौरान नेपाली मजदूर पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शिमला के ढली थाना क्षेत्र के शनान में झारखंड के एक मजदूर युवक ने नेपाली मूल के मजदूर पर तैश में आकर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित की पीठ पर तीन बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। वहीं, वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना में घायल अर्जुन बुद्धा (21) नेपाल के सल्याना जिले का निवासी है और शिमला में मजदूरी करता है। घटना के समय वह अपने चचेरे भाई कृष्ण और झारखंड निवासी निहाल मिंज (19) के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर निहाल ने अर्जुन की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। हमला होते ही वहां मौजूद अन्य लोग घबरा गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायल अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने अर्जुन की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 118(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों मजदूर एक ही स्थान पर काम करते थे और आपस में परिचित थे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।