Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, बढ़ते नशे पर जताई चिंता

Date:

--Advertisement--

हरिपुर, हिमाचल प्रदेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हरिपुर इकाई ने छात्र विरोधी फैसलों और प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इकाई अध्यक्ष कार्तिक समीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया युवाओं को नशे के चंगुल में फंसा रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने हाल ही में इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो का हवाला दिया, जिसमें कुल्लू जिले के भुंतर में दो युवक चिट्टे का सेवन करते हुए देखे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नशा माफिया को न तो पुलिस और न ही कांग्रेस सरकार का डर है, जिससे प्रदेश में नशे का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

हरिपुर इकाई मंत्री बालमुकुंद ने बताया कि प्रदेश स्तरीय विभिन्न मांगों के तहत हरिपुर महाविद्यालय में पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने चाहिए और नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 31 जुलाई तक बंद रहेगी बारा कोठा-अंखन खोला-सुधेड़ सड़क, सफर से पहले जरूर पढ़ लें प्रशासन का नया आदेश

कांगड़ा जिला प्रशासन ने स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य के चलते बारा कोठा अंखन खोला-सुधेड़ सड़क को 31 जुलाई 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान एनएच-503 वैकल्पिक मार्ग रहेगा।

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।