Una: हरोली में अनोखी चोरी! चोरों ने कार के चार टायर बदल डाले, मालिक रह गया हैरान

Date:

--Advertisement--

हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ गांव में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। चोरों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार के चारों टायर खोल लिए और उनकी जगह पुराने टायर लगा दिए। जब कार मालिक को इस घटना की जानकारी मिली तो वह हैरान रह गया और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

जानकारी के अनुसार, दुलैहड़ निवासी सुरेंद्र सिंह ने टाहलीवाल पुलिस थाने में शिकायत दी कि उन्होंने शुक्रवार रात अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी। सुबह जब वह कार के पास पहुंचे तो पाया कि कार के टायर बदल दिए गए थे। चोर चारों नए टायर निकालकर ले गए और बदले में तीन पुराने टायर लगा दिए, जबकि चौथे टायर की जगह पत्थर रख दिया।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने घटना की पुष्टि की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के घरोह स्कूल की 5 बेटियों ने किया कमाल, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन; विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह की पांच छात्राओं प्रतिज्ञा, खुशी शर्मा, शान्वी, आरुषि और मिलर डोल्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

Kangra: टांडा अस्पताल में एक महीने में दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पति ने पत्नी तो बड़ी बहन ने छोटी बहन को दी नई जिंदगी

टांडा मेडिकल कॉलेज में एक महीने के भीतर दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। एक पति ने पत्नी और चंबा की एक बड़ी बहन ने छोटी बहन को किडनी दान की। इसके साथ अस्पताल में सफल प्रत्यारोपण की संख्या 29 हो गई।

Kangra: शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती के साक्षात्कार रद्द, प्रशासन ने बताई वजह

शाहपुर में बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। नई तारीख तय होने पर सूचना जारी की जाएगी।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर की 48,30,997 रुपये की संपत्ति जब्त की। जब्त संपत्तियों में इंदौरा के छन्नी गांव का 45.90 लाख रुपये मूल्य का मकान और 2.40 लाख रुपये शामिल हैं।