Kangra: सेवा और समर्पण के साथ मनाया जन्मदिन: विधायक केवल पठानिया ने दान किए एक माह का वेतन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और छात्र की फीस

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 13 फरवरी: शाहपुर के 42 मील स्थित ओम पैलेस में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया के जन्मदिन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष विभाग द्वारा बहु विशेषज्ञ शिविर, कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यंजन प्रदर्शनी आयोजित की गई। युवा कांग्रेस ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

केवल पठानिया ने कार्यक्रम की शुरुआत शीला देवी को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और हारचक्कियां निवासी विशाल, जो आईटीआई शाहपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, को एक वर्ष की फीस देकर की। शीला देवी के पति लंबे समय से बीमार हैं और उन्हें कृत्रिम ऑक्सीजन की आवश्यकता है, जबकि विशाल, जिनके माता-पिता नहीं हैं, के पास कोई आय का साधन नहीं है।

अपने संबोधन में केवल पठानिया ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और जरूरतमंदों की सहायता करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने जन्मदिन या अन्य शुभ अवसरों पर गरीबों की मदद करें। उन्होंने शाहपुर वेल्फेयर सोसाइटी में एक माह का वेतन दान करने की घोषणा की और जन्मदिन पर मिले उपहार भी सोसाइटी को समर्पित कर दिए।

इस अवसर पर शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत राणा ने उपमुख्य सचेतक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत की छात्रा सेजल शर्मा ने केवल पठानिया को उनकी हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की। आत्मा प्रोजेक्ट के तहत 380 फलदार पौधे वितरित किए गए।

इस मौके पर कांग्रेस के विभिन्न संगठनों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, आयुष विभाग, आईएमसी, आईटीआई शाहपुर और कर्मचारी संघ के सदस्यों ने केवल पठानिया को शाल, टोपी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इससे पहले, केवल पठानिया ने नागरिक अस्पताल शाहपुर में मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल एवं नाश्ता वितरित किया। कार्यक्रम में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, ओएसडी आयुष विभाग डॉ. सुनीत पठानिया, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज, रोटरी क्लब शाहपुर के प्रधान डॉ. श्रीकांत, एसडीएम करतार चंद, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर उठी बड़ी मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग; प्रतिमा स्थापित...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निधन के करीब दो महीने बाद भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की जयंती पर फल वितरण, सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को बांटे फल

स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के जन्मदिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को फल बांटे गए। इस दौरान समर्थकों ने शाहपुर डिग्री कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।