Chamba: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सार्वजनिक पुस्तकालय मनहुता का किया लोकार्पण, 50 लाख की लागत से विश्राम गृह निर्माण की घोषणा

Date:

--Advertisement--

चंबा (चुवाड़ी), 13 फरवरी: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत मनहुता के कार्यालय भवन में सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस पुस्तकालय में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे यह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। पुस्तकालय के निर्माण में पुस्तकों, कंप्यूटर और अन्य सुविधाओं के लिए लगभग 10 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है।

इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बीते दो वर्षों के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में पांच पुस्तकालय खोले गए हैं और जल्द ही ग्राम पंचायत टुंडी में भी पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने मनहुता ग्राम पंचायत में 50 लाख रुपये की लागत से विश्राम गृह के निर्माण की भी घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने दलियां बांई-करूंगा, सयूंण-रायपुर और गुफा नाला-बैला संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) पारस अग्रवाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत रहने की भी सलाह दी।

इस कार्यक्रम में सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राजीव कौशल, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत विभाग के पंकज राठौर और लोक निर्माण विभाग के नरेन्द्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।