Chamba: बैरास्यूल नदी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, प्रशासन की अनदेखी से माफिया बेखौफ

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की बैरास्यूल नदी में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। सुंडला में खनन माफिया बेखौफ होकर रोजाना दर्जनों ट्रैक्टरों के जरिए टनों के हिसाब से रेत निकाल रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा रेत और बजरी के खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग इस अवैध गतिविधि से बेखबर बने हुए हैं। माफिया नदी के बीचों-बीच और किनारों से रेत निकालकर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन नदी किनारे दर्जनों ट्रैक्टर अवैध खनन करते देखे जाते हैं। रेत निकालने से नदियों के प्राकृतिक प्रवाह को नुकसान पहुंच रहा है और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बावजूद खनन माफिया पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है।

खनन माफिया ने नदी किनारे ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के लिए अस्थायी रास्ते बना लिए हैं, जिससे वे खड्डों और नदी के अंदर तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय निवासियों जितेंद्र, राकेश, पंकज और सुरेंद्र का कहना है कि बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध खनन से माफिया करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने कुछ टिप्परों पर कार्रवाई की है, लेकिन खनन विभाग समेत अन्य प्रशासनिक विभाग इस पर पूरी तरह से लगाम लगाने में नाकाम रहे हैं।

लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जब पानी कम होता है, तब माफिया बड़ी मात्रा में रेत जमा कर लेते हैं और जैसे ही पानी बढ़ता है, इसे ऊंचे दामों पर बेचते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मामले पर जिला खनन अधिकारी जेके पुरी का कहना है कि प्रदेश में रेत खनन की अनुमति बंद है। अगर बैरास्यूल नदी में अवैध खनन हो रहा है, तो इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी और विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।