Mandi: जिला मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन तस्करी के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 7 ग्राम हेरोइन और ₹25,000 जब्त

Date:

--Advertisement--

मंडी पुलिस ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर क्षेत्र में दो किंगपिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 7 ग्राम हेरोइन और ₹25,000 की नकदी बरामद की है, जो मादक पदार्थों की बिक्री से कमाए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

बीएसएल पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम हेड कांस्टेबल भानु शर्मा के नेतृत्व में बीबीएमबी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध युवक घबरा गए और अपने पास मौजूद बैग को नाली में फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया और बैग की तलाशी ली, जिसमें 7 ग्राम हेरोइन और ₹25,000 की नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (33) पुत्र बलराज कुमार, जिला रूपनगर, पंजाब और सुनिल दत्त (42) पुत्र वेद प्रकाश, गांव व डाकघर श्री नैणा देवी, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि बीएसएल पुलिस थाना की टीम ने दो आरोपियों को 7 ग्राम हेरोइन और ₹25,000 नकद के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच जारी है और हेरोइन तस्करी में लिप्त अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।