Una: ऊना जिले में अब वाजिब कारणों पर ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले में अब लोग पेट्रोल पंपों से केवल वाजिब कारणों पर ही पेट्रोल और डीजल प्रमाणित कंटेनरों में खरीद सकेंगे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की अवैध पैकेजिंग में बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक, कृषि या आपातकालीन उपयोग जैसे उचित कारणों के लिए ही पेट्रोल और डीजल प्रमाणित, स्वीकृत और मान्यता प्राप्त कंटेनरों में बेचा जा सकेगा। यह बिक्री पेट्रोलियम अधिनियम, 1934 और पेट्रोलियम नियमावली, 2002 के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार होगी। इसके लिए खरीदार को वैध कारण और आवश्यकता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

उपायुक्त जतिन लाल ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री खुले कंटेनरों जैसे प्लास्टिक की बोतलें, डिब्बे या किसी अन्य अस्थायी पैकेजिंग में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।