Mandi: केंद्रीय विद्यालय संधोल के शिक्षक ने अपने कमरे में लगाई फांसी, डिप्रेशन में थे पीड़ित!

Date:

--Advertisement--

मंडी, 4 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के केंद्रीय विद्यालय संधोल में एक शिक्षक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपाल चंद (32) पुत्र किरण चंद निवासी पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से केंद्रीय विद्यालय संधोल में सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे और पिछले दो महीनों से छह महीने की मेडिकल लीव पर थे। शुक्रवार को वह संधोल लौटे, लेकिन रविवार देर शाम तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ।

स्थानीय लोगों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रविवार देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। सोमवार सुबह उनके परिजन पहुंचे, जिसके बाद शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट भेजा गया। डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।