पति की किडनी 10 लाख में बेचने के बाद प्रेमी के साथ फरार हुई महिला: पश्चिम बंगाल में चौंकाने वाली घटना

Date:

--Advertisement--

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के सांकराइल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए पैसे जुटाने के नाम पर अपने पति को किडनी बेचने के लिए मजबूर किया। पति ने अपनी पत्नी की बात मानकर एक व्यक्ति को 10 लाख रुपए में अपनी किडनी बेच दी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसकी पत्नी सारा पैसा लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले एक साल से अपने पति पर दबाव बना रही थी कि वह किडनी बेचकर घर की आर्थिक स्थिति सुधारें और बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाएं। आखिरकार, पति ने किडनी बेचने का फैसला लिया और बीते महीने उसका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद जब वह घर लौटा, तो पत्नी ने उसे आराम करने की सलाह दी। लेकिन कुछ दिनों बाद अचानक वह घर से गायब हो गई। जब पति ने घर की तलाशी ली, तो पाया कि अलमारी में रखे पूरे 10 लाख रुपए भी गायब थे।

परिवार और दोस्तों की मदद से जब पति ने पत्नी को ढूंढने की कोशिश की, तो पता चला कि वह कोलकाता के बैरकपुर इलाके में एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और फिर महिला उसके साथ भाग गई। जब पति और उसकी मां महिला को घर लौटने के लिए कहने पहुंचे, तो उसने वापस आने से इनकार कर दिया। वहीं, उसके प्रेमी ने परिवार से कहा कि महिला अपने पति से तलाक लेगी और उन पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाएगी।

महिला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया और दावा किया कि उसने घर से कोई पैसा नहीं लिया। उसका कहना है कि वह सिर्फ अपनी जमा पूंजी लेकर आई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के धर्मशाला के सुधेड़ खास में नाकाबंदी के दौरान 5.92 ग्राम चिट्टा बरामद, जवाली और अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने सुधेड़ खास में नाकाबंदी के दौरान 5.92 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने Alto Car HP-54C-8690 भी जब्त की और NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया।

Kangra: कांगड़ा में 67.62 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, Alto K10 टैक्सी जब्त; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर क्षेत्र में Alto K10 टैक्सी से 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

मंडी में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, पंजाब में बिक्री के लिए बनी बीयर की 102 पेटियां बरामद; चालक गिरफ्तार

मंडी के धनोटू में पुलिस ने सुंदरनगर फोरलेन पर पिकअप जीप से बीयर की 102 पेटियां बरामद की हैं। बीयर पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ का मार्का लगा था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर खेप और वाहन कब्जे में ले लिया है।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।