Bilaspur: पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान 2 युवाओं से बरामद की चिट्टा और चरस

Date:

--Advertisement--

सदर पुलिस ने गत देर रात कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 2.69 ग्राम चिट्टा और 69.79 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने टनल नंबर-3 के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच की, तभी एक कार (एचपी 31डी-3891) को रोका गया, जिसमें 2 युवक सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने चिट्टा और चरस बरामद की। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (24) निवासी गमोहू डाकघर कांगू, तहसील सुंदरनगर और संजय कुमार (30) निवासी मलीडी डाकघर हराबाग, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।

शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल स्कूल के पास सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 9 गौवंश बरामद किए। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि असली नंबर प्लेट कैबिन में छिपाकर रखी गई थी। हादसे के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

गगरेट में 24 घंटे से ज्यादा बिजली गुल, भड़का लोगों का गुस्सा; शिकायत कार्यालय पर जड़ा ताला, उपकरण जलने से लाखों के नुकसान का...

हिमाचल के गगरेट क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के शिकायत कार्यालय पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने टीवी, फ्रिज, पंखे, मोटर और इनवर्टर समेत कई विद्युत उपकरण जलने से लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है और उचित कार्रवाई व मुआवजे की मांग उठाई है।

कांगड़ा में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक ऐलान, शाहपुर ब्लॉक की पूरी टीम फाइनल; सुरेश पटाकू चौधरी बने अध्यक्ष, 86 पंचायतों और 103 से ज्यादा...

कांगड़ा के शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस संगठन की पूरी टीम का ऐलान कर दिया गया है। सुरेश पटाकू चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने जोन, पंचायत और बूथ स्तर पर भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां की हैं।