Bilaspur: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलोह टोल प्लाजा पर अफीम और चरस की खेप बरामद

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने मंडी की ओर से आ रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका। लेकिन कार में बैठे दो व्यक्ति मौके से भागने लगे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को कुछ दूरी पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

कार की तलाशी लेने पर उसमें से 1.046 किलोग्राम अफीम और 130.03 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान मेघ सिंह निवासी धारा, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी घमीर सिंह की तलाश जारी है।

Advertisement – HIM Live Tv

गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए घुमारवीं पुलिस को सौंप दिया गया है। बिलासपुर के एएसपी शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाती है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस जंग में सहयोग करें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।