Kullu: कुल्लू जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी

Date:

--Advertisement--

जिला कुल्लू के आनी और निरमंड उपमंडल में आबकारी एवं कराधान विभाग ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने लुहरी, नित्थर, बागीपुल, बागा-सराहन और निरमंड क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कई करियाना दुकानों और चिकन कॉर्नर को निशाने पर लिया गया।

बागा-सराहन में पहली छापेमारी
पहली कार्रवाई में बागा-सराहन के एक व्यापारिक परिसर में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। इस छापे में बीयर की 22 बोतलें, देसी शराब की 13 बोतलें और अंग्रेजी शराब की 9 बोतलें जब्त की गईं।

हिमरी बावड़ी में दूसरा मामला
दूसरा मामला बागीपुल के पास हिमरी बावड़ी में पकड़ा गया, जहां से टीम ने देसी शराब की 39 बोतलें और अंग्रेजी शराब की 11 बोतलें बरामद कीं।

निरमंड में तीसरी कार्रवाई
तीसरी छापेमारी निरमंड के पास हुई, जिसमें देसी शराब की 28 बोतलें बरामद हुईं।

आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement – HIM Live Tv

आयुक्त का बयान
आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि विभाग को काफी समय से इन क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिल रही थी। उन्होंने कहा कि विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस विभागीय टीम में सहायक आयुक्त जीवन वत्सी, आबकारी अधिकारी फूल चंदनेत्र सिंहरविकांतज्ञान चंद और गोपाल शामिल थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: खबरू महादेव में इस बार ऐसे मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, 3 सितंबर को शिव नुआला और 4 सितंबर को धाम

शाहपुर की वोह घाटी स्थित प्रसिद्ध खबरू महादेव में कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। 3 सितंबर को शिव नुआला और 4 सितंबर को धाम का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Kangra: शाहपुर के व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने विधायक केवल सिंह पठानिया से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

रैत कांग्रेस कार्यालय में व्यापार मंडल शाहपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और शाहपुर बाजार के विकास के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, साध्वी भाग्यश्री भारती ने दिया गौ संरक्षण का संदेश; कांगड़ा-चंबा सांसद राजीव भारद्वाज समेत...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। कथा में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं, कंस वध प्रसंग और ब्रह्मज्ञान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

Kangra: वर्षों की समस्या का समाधान, राधाष्टमी पर बदली डल झील की तस्वीर; विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से रिसाव पर लगी रोक

शाहपुर की ऐतिहासिक डल झील में वर्षों से चली आ रही पानी के रिसाव की समस्या का समाधान हो गया है। राधाष्टमी पर झील का बदला स्वरूप नजर आया। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों और सरकार व प्रशासन के सहयोग से रिसाव रोकने का काम सफल हुआ।