Mandi: शहीद इंदेश शर्मा का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, गांव में गूंजे भारत माता के जयकारे

Date:

--Advertisement--

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए 6 जेएके राइफल के जवान इंदेश शर्मा (40) का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सरकीधार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इंदेश शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत सरकीधार के निवासी थे। उनकी शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरा गांव गमगीन हो गया।

शुक्रवार सुबह जब शहीद इंदेश शर्मा की पार्थिव देह उनके घर लाई गई, तो माहौल अत्यंत भावुक हो गया। मां, पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता कालीदास सदमे में थे और एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे थे। पूरे गांव में मातम का माहौल था और हर आंख नम हो गई।

रस्मों-रिवाज के साथ जब शहीद की अंतिम यात्रा निकली, तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसमें हिस्सा लिया। उनके चचेरे भाइयों ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘शहीद इंदेश अमर रहें’ जैसे नारों से गांव गूंज उठा। लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

Advertisement – HIM Live Tv

अंतिम संस्कार में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, सीओ गौरव सिंह, डीएसपी भारत भूषण, नायब तहसीलदार संजीव प्रभाकर सहित कई प्रशासनिक और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने शहीद के परिवार को सांत्वना दी और उनकी शहादत को नमन किया।

शहीद इंदेश शर्मा की वीरता और समर्पण की कहानी हमेशा के लिए अमर हो गई है। उनकी शहादत से पूरा क्षेत्र गर्व और गम के मिले-जुले भाव से भर गया। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, और उनकी यह शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।