Himachal: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हादसा: पर्यटक का पैर फिसला, 400 मीटर नीचे ब्यास किनारे गिरा

Date:

--Advertisement--

मंडी, हिमाचल प्रदेश: चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर वीरवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक पर्यटक 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना मंडी जिले के 6 मील के पास की है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब पर्यटक टॉयलेट करने के लिए गाड़ी से उतरा था और अचानक उसका पैर फिसल गया।

घटना दोपहर बाद की है, जब 5 दोस्त – सुरेन्द्र कुमार, तेजवीर, अजय, मनजीत और नितेश कुमार – हरियाणा से मनाली घूमने जा रहे थे। पंडोह से कुछ किलोमीटर पीछे 6 मील के पास उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। इसी दौरान मनजीत कुमार टॉयलेट के लिए नीचे उतरा और पहाड़ी पर पैर फिसलने से सीधे ब्यास नदी के किनारे जा गिरा।

Advertisement – HIM Live Tv

पर्यटक के गिरने के बाद उसके दोस्तों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पंडोह चौकी की टीम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। गहराई ज्यादा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मनजीत को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया और जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि मनजीत के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना एक चेतावनी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्कता बरतनी बेहद जरूरी है। विशेष रूप से चंडीगढ़-मनाली हाईवे जैसे व्यस्त मार्गों पर सावधानी बरतने से हादसों से बचा जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।