Kangra: शाहपुर अस्पताल पर भाजपा के आरोपों का कांग्रेस के विनय ठाकुर ने दिया जवाब, गिनाईं सुविधाएं और निर्माण पर खर्च हुए करोड़ों रुप

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में शाहपुर सिविल अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, लेकिन भाजपा नेताओं को यह रास नहीं आ रहा है। यह आरोप शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुर ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा नेता खबरों में बने रहने और टिकट की दावेदारी मजबूत करने के लिए बिना तथ्यों के बयानबाजी कर अस्पताल को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

विनय ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता झूठे बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि शाहपुर सिविल अस्पताल में रोजाना 500 से 600 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं से मरीज संतुष्ट हैं और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधार की चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा कि टांडा और धर्मशाला के बाद शाहपुर अस्पताल क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान बनकर उभरा है। यहां 16 से अधिक चिकित्सक और विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में हजारों रुपये के अधिकतर टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध है। महिलाओं की डिलीवरी और अन्य छोटी सर्जरी के लिए अब मरीजों को पहले की तरह टांडा रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ती। उनके अनुसार, विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से बड़े अस्पतालों में मिलने वाली कई सुविधाएं शाहपुर में ही उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Advertisement​

दवाइयों की कमी के आरोपों पर भी दिया जवाब

भाजपा नेताओं की ओर से अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध नहीं होने के आरोपों पर विनय ठाकुर ने कहा कि मरीजों को अधिकतर दवाइयां अस्पताल में ही मिल रही हैं। कुछ दवाइयां किन्हीं कारणों से अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पाती हैं तो वे अस्पताल परिसर में स्थित सिविल सप्लाई की दुकान पर रियायती दरों पर मिल जाती हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कई आधुनिक उपकरण और मशीनरी भी स्थापित की गई हैं, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल रहा है।

विनय ठाकुर ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि शाहपुर में करीब 20 वर्षों तक भाजपा का विधायक रहा। इस दौरान एक बार मुख्य संसदीय सचिव और दो बार कैबिनेट मंत्री भी रहे, लेकिन उस समय शाहपुर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए क्या प्रयास किए गए? उन्होंने कहा कि फरवरी 2019 में अस्पताल के लिए 100 बिस्तरों वाले नए भवन को मंजूरी मिली थी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में भवन निर्माण के लिए शिलान्यास पट्टिका लगाने के अलावा और क्या काम हुआ?

भाजपा सरकार के कार्यकाल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

विनय ठाकुर ने आरोप लगाया कि तत्कालीन भाजपा सरकार के समय अस्पताल में मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अस्पताल परिसर में बड़े-बड़े गड्ढे थे और बारिश के दौरान पानी जमा हो जाता था। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के कई पद खाली थे। छोटी-मोटी चोटों पर टांके लगाने के लिए भी मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। पेट दर्द जैसी सामान्य समस्याओं में भी मरीजों को टांडा रेफर कर दिया जाता था।

भाजपा नेताओं की ओर से फरवरी 2019 में स्वीकृत 26 पदों का हवाला दिए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। विनय ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2022 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रही और उस समय शाहपुर से भाजपा की विधायक एवं मंत्री भी थीं। ऐसे में भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि उनके कार्यकाल में इन स्वीकृत पदों को क्यों नहीं भरा गया।

Advertisement

अस्पताल भवन के निर्माण पर खर्च का दिया हिसाब

अस्पताल के नए भवन के निर्माण को लेकर विनय ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरुआती तौर पर 87.50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसके बाद वर्ष 2020 से 2022 के बीच 1.28 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई। इसके बावजूद ठेकेदार का करीब दो करोड़ रुपये का भुगतान लंबित रहने के कारण निर्माण कार्य बंद पड़ा था।

उन्होंने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया के विधायक बनने के बाद सबसे पहले इस मामले को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया गया। इसके बाद करीब दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करवाकर ठेकेदार का भुगतान किया गया और भवन का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ।

विनय ठाकुर के अनुसार, जनवरी 2023 से अब तक विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार से नए भवन के निर्माण के लिए 8 करोड़ 17 लाख रुपये स्वीकृत करवाए। इससे भवन का निर्माण कार्य पूरा हो सका। इसके अतिरिक्त भी करीब चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है।

Advertisement

अंत में विनय ठाकुर ने कहा कि शाहपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार लगातार जारी रहने वाली प्रक्रिया है। भाजपा नेताओं को तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए और जनता को गुमराह करने के बजाय अस्पताल को और बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक सुझाव देने चाहिए।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केनशिनकाई टीम का शानदार प्रदर्शन, 17 खिलाड़ी उतरे और सभी ने जीते पदक

धर्मशाला में आयोजित चौथी अंकुरास्त्र कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केनशिनकाई कराटे टीम के सभी 17 खिलाड़ियों ने पदक जीते। टीम ने 10 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।

Kangra: धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ से लेकर 619 करोड़ के जू तक, कांगड़ा के विकास को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांगड़ा में हो रही विकास योजनाओं की सराहना की। उन्होंने धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, 619 करोड़ के दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान और 300 करोड़ के ढगवार मिल्क प्लांट को जिले के विकास के लिए अहम बताया।

Kangra: शाहपुर के मझग्रां में पिकअप-बाइक की भीषण टक्कर, चंबा के दो युवक गंभीर घायल; दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

शाहपुर के मझग्रां में पठानकोट-मंडी फोरलेन पर पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में चंबा के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Himachal: वृद्धाश्रम में मिला जिंदगी का हमसफर, 63 साल की सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को करेंगे शादी

हिमाचल के बिलासपुर स्थित दयोली वृद्धाश्रम में 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिंदगी के मुश्किल हालात में आश्रम पहुंचे दोनों बुजुर्गों को यहीं एक-दूसरे का साथ मिला। विवाह के बाद दोनों नालागढ़ के नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।